spot_img

तालाब से मिला लापता युवक का शव, चप्पल देखकर ग्रामीणों को हुआ शक

spot_img

गाजीपुर। शादियाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत सौरी गाँव में सोमवार को एक युवक का शव तालाब से बरामद हुआ। मृतक की पहचान मोनू राजभर पुत्र शिवलाल राजभर के रूप में हुई है। वह शुक्रवार की शाम से घर से लापता था।परिजनों ने बताया कि मोनू के घर से अचानक गायब होने के बाद उन्होंने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। शनिवार को परिजनों ने शादियाबाद थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी थी।सोमवार की सुबह गाँव के कुछ लोगों ने तालाब के किनारे मोनू की चप्पल पड़ी देखी, जिससे ग्रामीणों को शक हुआ कि वह कहीं तालाब में तो नहीं गिर गया। इसकी सूचना तुरंत शादियाबाद पुलिस को दी गई।सूचना पर पहुँची पुलिस ने मौके पर तालाब में जाल डलवाया, तभी पानी की लहरों के साथ युवक का शव ऊपर तैरता दिखाई दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गाँव में मातम छा गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने पर लाया और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।इस हादसे से पूरे गाँव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...