सैदपुर।।दिनांक 04.11.2025 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद गाजीपुर द्वारा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग जनपद गाजीपुर पुलिस द्वारा की जा रही थी | इसी क्रम में प्रभारी स्वाट मय टीम सैदपुर थाना क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि एक व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की बाइक से सैदपुर बहरियाबाद रोड पर जाता हुआ दिखाई दिया, उक्त व्यक्ति को जब रोकने का प्रयास किया गया तो स्वाट टीम पर तमंचे से फायरिंग करते हुए बहरियाबाद की तरफ भागने लगा l उक्त बदमाश का पीछा करते हुए जरिये दूरभाष कंट्रोल रूम को सूचना देते हुए स्वाट प्रभारी द्वारा उक्त बदमाश को सामने से घेराबंदी कर पकड़ने के लिए कहा गया l उक्त सूचना को सही मानते हुए प्रभारी निरीक्षक सैदपुर मय टीम द्वारा उक्त बदमाश को पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई | जोगीवीर पुलिया के पास सामने से खुद को घिरा देख बदमाश द्वारा पुलिस टीम को निशाना बनाकर जान से मारने की नीयत से पुनः देशी तमंचे से 02 राउंड फायर किया गया, जिस पर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ संतुलित जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा फायर किया गया तो बदमाश के दाये पैर में गोली लगी, उक्त बदमाश को प्राथमिक उपचार हेतु CHC सैदपुर भेजा गया |
पूछताछ का विवरण-
पुलिस टीम पर गोली चलाने का कारण पूछने पर बताया, मै थाना नंदगंज से हत्या के प्रयास में वांछित हूं, पकड़ा ना जाऊं इसलिए फायर किये| अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी –
- 01अदद देसी तमंचा 315 बोर
- 02अदद खोखा कारतूस
- 01 अदद मोटरसाइकिल( बिना न0 प्लेट)
घायल /गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास-
गुलशन पुत्र शोभनाथ यादव ग्राम बिशुनपुर कला थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर - मु0अ0सं0 358/16 धारा 392IPC थाना भुड़कुड़ा जनपद गाज़ीपुर
- मु0अ0सं0 417/16 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना भुड़कुड़ा जनपद गाज़ीपुर
- मु0अ0सं0 853/16 धारा 411IPCव 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सैदपुर जनपद गाज़ीपुर
- मु0अ0सं0 281/25 धारा 109 115(2) 191(2) 3(5) 351(3) BNS थाना नंदगंज जनपद गाज़ीपुर
- मु0अ0सं0 50/19धारा 323 504 506 ipc थाना सैदपुर जनपद गाज़ीपुर
- मु0अ0सं0 312/20 धारा 188 269 IPC थाना सैदपुर जनपद गाज़ीपुर
- मु0अ0सं0 215/21धारा 302 IPC थाना सैदपुर जनपद गाज़ीपुर
- मु0अ0सं0 258/21धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सैदपुर जनपद गाज़ीपुर
- मु0अ0सं0 349/21धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना सैदपुर जनपद गाज़ीपुर
- मु0अ0सं0 258/21धारा 386 507 IPC थाना सैदपुर जनपद गाज़ीपुर
- मु0अ0सं0382/25 धारा109(1) व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सैदपुर जनपद गाज़ीपुर गिरफ्तार करने वाली टीम
- स्वाट प्रभारी रोहित कुमार मिश्रा
- प्रभारी निरीक्षक सैदपुर शैलेश कुमार मिश्रा मय टीम
- हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह स्वाट टीम
- हेड कांस्टेबल अमरजीत पाल स्वाट टीम
- का0 आनंद सिंह स्वाट टीम
- का0 आदर्श यादव स्वाट टीम
- का0 रिंकू कुमार स्वाट टीम



