spot_img

सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ मुखर रहे डॉ. राजबिहारी मिश्र

spot_img

सैदपुर। क्षेत्र के सिधौना गांव में सोमवार को प्रख्यात शिक्षाविद् एवं हिंदी साहित्यकार स्व. डॉ. राजबिहारी मिश्र की सातवीं पुण्यतिथि श्रद्धाभाव से मनायी गई। इस अवसर पर साहित्यानुरागी,समाजसेवी,बुद्धिजीवी और गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर पुष्पार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। सभा में वक्ताओं ने डॉ. मिश्र के साहित्यिक योगदान और उनके व्यक्तित्व की विविधताओं पर प्रकाश डाला। एडवोकेट राजेश मिश्र ने कहा कि डॉ. राजबिहारी मिश्र का साहित्य ग्रामीण जीवन की वास्तविकताओं, मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक मूल्यों का सजीव दस्तावेज है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अनेक नवाचार किए, जिनका उद्देश्य विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ जीवन-मूल्य और सामाजिक चेतना विकसित करना था। शिक्षण के दौरान विद्यार्थियों में डॉ. मिश्र ने सृजनात्मक लेखन और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को प्रोत्साहित किया। अखिलेश मिश्र ने कहा कि डॉ. राजबिहारी मिश्र जीवन पर्यंत शिक्षा और समाजसेवा के प्रति समर्पित रहे।संस्कृति और समाज से जुड़ी शिक्षा की अवधारणा को उन्होंने विशेष महत्व दिया जिससे शिक्षार्थियों में मानवीय संवेदना,सामाजिक उत्तरदायित्व और सहयोग की भावना विकसित हो सके। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वहीं उपेंद्रनाथ मिश्र ने उन्हें समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र का अद्वितीय व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्र जीवन से ही समाज में व्याप्त कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाई और अपनी लेखनी से समाज को नई दिशा दी। कार्यक्रम के अंत में डॉ. राजबिहारी मिश्र के पुत्र अनिमेष मिश्र ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान सरकार मिश्र, करुणा शंकर मिश्र,बजरंगी मिश्र, सुभाष दीक्षित,रोहित मिश्र,सुनील यादव,विशाल यादव, विश्वास सिंह,सरोज आदि मौजूद रहे।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...