spot_img

रेल लाइन पार करते समय ट्रेन से कटकर युवक की मौत

spot_img

खानपुर : बिहारीगंज रेलवे क्रॉसिंग पर रेल लाइन पार करते समय अनिल यादव की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई। गोपालापुर निवासी अनिल यादव (35) पुत्र राजा यादव बिहारीगंज बाजार में बंद फाटक के नीचे से रेल लाइन पार कर रहे थे। उसी समय जौनपुर से औड़िहार की ओर डीएमयू ट्रेन तेजी से जा रही थी। जिसकी चपेट में आकर अनिल का शरीर कई टुकड़ों में कट गया। खुद की मैजिक गाड़ी चलाकर अपने परिवार का पेट पालने वाले अनिल की पत्नी प्रियंका दहाड़े मार रोने लगी। तीन भाइयों में दूसरे नम्बर के अनिल यादव को एक पांच साल की बेटी और तीन साल का बेटा है। मां रजना देवी बेटे के मौत की खबर सुन बदहवास हो गईं। बाजारवासियों का कहना है कि अनिल लापरवाही भरे अंदाज में रेलवे फाटक बंद होने के बावजूद रेल लाइन पार करने का दुस्साहस करने लगा। आसपास के दुकानदारों ने चिल्लाकर उसे रोकने का प्रयास भी किया। लेकिन सबकी बात अनसुना कर रेल लाइन पार कर अनिल यादव अपनी जान गवां बैठा।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...