spot_img

बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

spot_img

गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के कुसम्ही कला गांव के पास शनिवार सुबह एक निजी बस की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे वाराणसी रेफर किया गया है। मृतक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के बबेड़ी गांव निवासी 20 वर्षीय आशीष कुमार के रूप में हुई है। वह अपने दोस्त विवेक के साथ धरवा से वापस लौट रहा था। सुबह करीब 8 बजे गाजीपुर से वाराणसी जा रही एक सवारी बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर गए और आशीष की मौके पर ही मौत हो गई। घायल विवेक को तत्काल मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि मृतक आशीष के पिता रविंद्र प्रताप की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश जारी है। आशीष अपने परिवार में दो भाइयों और तीन बहनों में से एक था।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...