spot_img

करंडा में मिशन शक्ति-05 की गूंज: BDO ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला सफाई कर्मचारी एवं पंचायत सहायक को किया सम्मानित

spot_img

गाजीपुर। करंडा विकास खंड में शुक्रवार को मिशन शक्ति-05 के तहत खंड विकास अधिकारी सुवेदिता सिंह के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित एक भव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकास खंड क्षेत्र की महिला सफाई कर्मचारी एवं पंचायत सहायकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
बैठक में नारी शक्ति चेतना और समाज में महिलाओं की अहम भूमिका पर सारगर्भित चर्चा हुई। कार्यक्रम के दौरान अपने कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्य के लिए सफाई कर्मचारी रीता देवी को अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।इसी क्रम में ग्राम पंचायत धरवां की पंचायत सहायक कुमारी कालिंदी को भी उनके उत्कृष्ट कार्य और निष्ठा के लिए खंड विकास अधिकारी सुवेदिता सिंह द्वारा अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत जयप्रकाश पाण्डेय, ग्राम पंचायत अधिकारी मनोज यादव, एडीओ कृषि भास्कर दूबे सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का माहौल सम्मान और प्रेरणा से सराबोर रहा।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...