spot_img

चोरी के सामान के साथ दो चोर गिरफ्तार

spot_img

नन्दगंज (गाजीपुर)। थाना नन्दगंज पुलिस ने शुक्रवार की सुबह चोरी के सामान के साथ दो चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ग्राम तुरना स्थित इंटरलॉकिंग सीमेंट फैक्ट्री से 25 अगस्त की रात चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर सुबह 7:45 बजे सगरा चट्टी के पास स्थित एक बाग से दबोचा गया।गिरफ्तार अभियुक्त दिलीप कुमार (30) पुत्र स्व० दगलू राम तथा सोनू कुमार (23) पुत्र मिश्री राम, निवासी ग्राम तुरना थाना नन्दगंज है। इनके कब्जे से चोरी का सामान हैंडपम्प की बॉडी, हत्था और एक समरसेबुल बरामद हुआ।थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि उपनिरीक्षक शिवपूजन अपने हमराह प्रदीप कुमार के साथ गश्त पर थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी का सामान लिए दोनों आरोपी बाग में मौजूद हैं और बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया गया।पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी-चकारी कर ही वे अपना व परिवार का भरण-पोषण करते हैं।फैक्ट्री मालिक संजय कुमार पुत्र राधेश्याम, निवासी ग्राम तुरना, की तहरीर पर 4 सितम्बर को मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...