spot_img

स्वामी प्रसाद मौर्य ने साधा भाजपा और सपा पर निशाना कहा दोनों एक ही थैली के है चट्टे बट्टे है

spot_img

गाजीपुर में अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव और भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा निशाना साधा है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, “दोनों एक ही थैली के चट्टे बट्टे हैं. दोनों गुंडाराज जंगलराज के पोषक हैं.” स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान उत्तर प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि बीजेपी सरकार में आज सबसे बड़ा कहर नौजवानों की नौकरी पर आया है. जब से बीजेपी सरकार आई है, तब से सरकारी नौकरियों में भर्ती बंद हो गई है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. साथ ही 2027 के चुनाव को लेकर रणनीति बनाई। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज योगी सरकार गांव के बच्चों को शिक्षा से वंचित करने पर आमादा है. गुजरात की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी कई सरकारी संस्थान निजी हाथों में देने की तैयारी है. केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार सभी मुद्दों पर फेल हो चुकी है।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...