spot_img

डायट सैदपुर में नवाचार महोत्सव-2025 का सफल आयोजन

spot_img

आज डायट प्राचार्य श्री प्रकाश सिंह के निर्देशन और मार्गदर्शन में डायट सैदपुर में दो दिवसीय जिला स्तरीय नवाचार महोत्सव सकुशल सम्पन्न हुआ। इस नवाचार महोत्सव में जिले भर के सभी ब्लॉकों से प्राथमिक विद्यालयों, उच्च प्राथमिक विद्यालयों और माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागी शिक्षकों ने अपने द्वारा किए गए नवाचारों को डायट सभागार में निर्णायक मंडल ,प्रवक्ता गण और सभी प्रतिभागियों के सम्मुख पीपीटी ,वीडियो ,मॉडल आदि के माध्यम से प्रस्तुत किया। इसमें जिला स्तर पर प्राथमिक विद्यालय कैटेगरी से डेजी शर्मा,प्राथमिक विद्यालय सोनवल, ब्लाक रेवतीपुर,उच्च प्राथमिक विद्यालय कैटेगरी से आर्की मिश्रा उच्च प्राथमिक विद्यालय बासुपुर-1,ब्लाक देवकली और माध्यमिक विद्यालय कैटेगरी से कीर्ति सिंह राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज,ब्लाक सैदपुर चयनित हुए। निर्णायक मंडल में डॉ0 मन्ज़र कमाल,श्री शिव कुमार पाण्डेय, डॉ0 अर्चना सिंह और श्री राकेश यादव थे। कार्यक्रम समन्वयक श्री आलोक कुमार,सहसंयोजक श्री अभय चंद्रा, सह समन्वयक श्री बृजेश कुमार,निधि सोनकर और श्रीमती अंकिता सिंह रहे।
इस अवसर पर डायट प्रवक्ता और निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ0 मन्ज़र कमाल ने नवाचारों के महत्व और आवश्यकता पर प्रकाश डाला और सभी प्रतिभागियों को नवाचार करने व इसके माध्यम से शिक्षण कार्य करने पर बल दिया। उन्होंने ने नवाचार को शिक्षण का आधार करार दिया और सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बधाई दी। इसी प्रकार कार्यक्रम के समन्वयक श्री आलोक कुमार ने नवाचार प्रतियोगिता के उद्देश्य,महत्व और दिशा निर्देशों पर प्रकाश डाला। उन्होंने नवाचार के महत्व को बताते हुए कहा कि नवाचार ही प्रगति और विकास का इंजन है।
इसी तरह सहसंयोजक श्री अभय चंद्रा ने कहा नवाचार किसी भी देश की प्रगति का आधार है । जिस देश की शिक्षा प्रणाली में नवाचार और शोध की परंपरा होती है वह देश विश्व में अग्रणी बनता है । इस अवसर पर डायट के प्रवक्ता डॉ0 अनामिका,राजवंत सिंह,आलोक तिवारी, डॉ0 सर्वेश राय,नवल गुप्ता,शाज़िया रशीदी और हरिओम यादव आदि मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन प्रवक्ता बृजेश कुमार ने किया।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...