spot_img

13 हजार की रिश्वत लेते संविदा कर्मी रंगेहाथ हुआ गिरफ्तार

spot_img

गाजीपुर। विद्युत विभाग में तैनात संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर वसीम अहमद को एसओजी टीम ने शनिवार को रौजा इलाके से 13 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी उपभोक्ता को विद्युत मीटर में खामी और गलत कनेक्शन का हवाला देकर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दे रहा था।बभनौली देवचंदपुर निवासी पीड़ित आशुतोष दुबे ने रामपुर मांझा थाने में तहरीर दी कि विजिलेंस टीम उनके घर जांच को आई थी। बाद में वसीम अहमद ने उन्हें फोन कर कार्यालय बुलाया और समझौते के नाम पर रिश्वत मांगी। शुक्रवार को छुट्टी के कारण कार्यालय बंद था, जिसके बाद आरोपी ने रौजा में बुलाया।सूचना पर एसओजी टीम पहले से ही तैयार थी। जैसे ही पीड़ित ने 13 हजार रुपये दिए, टीम ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से घूस की रकम बरामद कर ली गई है। एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र प्रसाद ने बताया कि आरोपी संविदाकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...