spot_img

पुलिस की घेराबंदी में कुख्यात गौ-तस्कर ‘डेंजर’ मुठभेड़ में घायल, तमंचा-कारतूस बरामद

spot_img

गाजीपुर। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के तहत पुलिस को बुधवार की रात बड़ी सफलता हाथ लगी। गहमर थाना क्षेत्र के नवली के पास स्वाट टीम व गहमर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात गौ-तस्कर पीर मोहम्मद उर्फ डेंजर पुत्र इलियास निवासी सहेडी थाना नंदगंज पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार कर लिया गया। तेज़ रफ्तार बाइक और पिकअप को रोकने का प्रयास करते ही डेंजर ने पुलिस पर तमंचे से फायर झोंक दिया। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। घायल को उपचार हेतु सीएचसी भदौरा भेजा गया। वहीं पिकअप वाहन अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। आरोपी पर करंडा व गहमर थाने में गोवध निवारण अधिनियम व आर्म्स एक्ट सहित गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।गिरफ्तारी करने वाली टीम में स्वाट प्रभारी रोहित कुमार मिश्रा, गहमर थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार मिश्रा व चौकी प्रभारी बारा अपनी-अपनी टीम के साथ शामिल रहे।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...