spot_img

ननिहाल आया मासूम गंगा की लहरों में समाया, गांव में पसरा मातम

spot_img

गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के सेनापुर गांव में उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब महज़ 12 साल का अंकित चौधरी गंगा में स्नान करते समय लहरों की गोद में समा गया। ननिहाल आया मासूम चंद पलों में जिंदगी और मौत के बीच जूझते-जूझते हमेशा के लिए खो गया।
थाना क्षेत्र के परमेठ गांव निवासी रामलखन चौधरी का इकलौता बेटा अंकित अपनी नानी नरमी के घर सेनापुर आया था। मंगलवार दोपहर मासूम अपने दोस्तों संग गंगा घाट पर स्नान करने गया। खेलते-खेलते वह अचानक गहरे पानी में चला गया। मासूम को डूबते देख घाट पर मौजूद लोग चीखने-चिल्लाने लगे, लेकिन जब तक कोई मदद के लिए पहुंचता, अंकित लहरों के हवाले हो चुका था।घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। करंडा पुलिस भी सूचना पाकर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से नदी में तलाश शुरू कराई, लेकिन सामाचार लिखें जाने तक अंकित का कोई सुराग नहीं मिल पाया। बेटे की डूबने की खबर सुनते ही मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव का माहौल गमगीन हो गया है और हर आंख नम है।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...