spot_img

दुष्कर्म का आरोपी प्रयागराज से गिरफ्तार

spot_img

गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कासिमाबाद थाना पुलिस ने सफलता हासिल की। थाना क्षेत्र में दर्ज दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में वांछित चल रहा आरोपी प्रयागराज से दबोच लिया गया।पुलिस के मुताबिक, उप निरीक्षक पुष्पेश चन्द्र दूबे अपनी टीम के साथ मुखबिर खास की सूचना पर प्रयागराज स्थित सिविल लाइन बस स्टैंड (चाय की दुकान के पास) पहुंचे और वहां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान भरत चौरसिया पुत्र राकेश चौरसिया (उम्र 30 वर्ष), निवासी ग्राम अंधावा, थाना महेवाघाट, जनपद कौशाम्बी के रूप में हुई है। यह अभियुक्त थाना कासिमाबाद में पंजीकृत मु0अ0सं0 268/2025, धारा 376 भादवि में वांछित चल रहा था। आरोपी को थाना लाकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक पुष्पेश चन्द्र दूबे मय हमराह, थाना कासिमाबाद शामिल रहे।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...