spot_img

रेलवे का बुलडोज़र बनाम गरीबों की झोपड़ी, सैदपुर में फूटा ग़रीबों का ग़ुस्सा

spot_img

सैदपुर। रेलवे की ज़मीन पर बसे गरीबों को उखाड़ फेंकने की तैयारी ने बवाल खड़ा कर दिया है। रेलवे ने 1 सितंबर तक झोपड़ियाँ खाली करने का फरमान सुनाया है। वार्ड नंबर-4 के रेलवे क्रॉसिंग के पास दशकों से बसे दर्जनों परिवार अब बेघर होने के कगार पर हैं। रेलवे ने एलान किया है कि 2 सितंबर को मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया जाएगा। नोटिस मिलते ही मंगलवार को बस्ती में उबाल आ गया। ग़ुस्साए लोगों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और तहसीलदार को मांग पत्र थमाया।प्रदर्शनकारियों का सीधा कहना है कि हम दशकों से यहां रह रहे हैं, हमारे पास और कहीं ठिकाना नहीं। बरसात के मौसम में झोपड़ी तोड़ना अमानवीय है। पहले हमें रहने की ज़मीन दो, फिर जमीन खाली करवाओ। लोगों की चेतावनी साफ है अगर नोटिस वापस न हुआ तो आंदोलन तेज़ होगा। अब बड़ा सवाल यह है कि प्रशासन ग़रीबों के सिर से छत छीन लेगा या उन्हें कहीं बसाकर फिर कार्रवाई करेगा।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...