spot_img

करंडा ब्लाक में लगा पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का कैंप

spot_img

गाजीपुर। बढ़ते बिजली बिलों से छुटकारा और हर घर को रोशन करने की दिशा में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अब गांव-गांव तक पहुंच रही है। इसी क्रम में करंडा ब्लाक परिसर में सिंघल सोलर सोल्यूशन द्वारा जागरूकता कैंप आयोजित किया गया।पूर्वांचल प्रभारी प्रखर सिंघल ने बताया कि यह कैंप परियोजना निदेशक, यूपी नेडा के निर्देश पर लगाया गया। कैंप में लोगों को योजना की विस्तृत जानकारी दी गई कैसे वे सरकारी सब्सिडी के तहत सोलर पैनल लगवाकर मुफ्त बिजली पा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए वरदान है। ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ लें, ताकि महंगे बिजली बिलों से स्थायी राहत मिल सके। कैंप में भारी संख्या में लोग पहुंचे और योजना का लाभ उठाने के प्रति उत्साह दिखाया।
इस मौके पर रजनीश यादव, लालजी यादव, प्रिंस दूबे, वकील यादव, अमित, बलवंत यादव, शिवानी मौर्या, यसवंत, मनीष यादव आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...