spot_img

पुलिस को मिली बड़ी सफलता,बैंकमित्र लूटकांड का खुलासा, दो मुखबिर गिरफ्तार

spot_img

गाजीपुर। बैंकमित्र लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रामपुर मांझा थाना पुलिस ने लूट की साजिश में शामिल दो मुखबिरों को धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी वारदात की जानकारी लुटेरों तक पहुंचाते थे और गिरोह के राजदार बने हुए थे।थाना प्रभारी निरीक्षक मय हमराह टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर चकेरी स्थित बुढ़उ बाबा मंदिर के पास घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस तरह हुई रोहित चौधरी (22 वर्ष) पुत्र विनोद चौधरी, निवासी ग्राम सरौली, थाना करंडा,ओमकार प्रजापति (23 वर्ष) पुत्र कैलाश प्रजापति, निवासी ग्राम धरवां, थाना रामपुर मांझा।
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना रामपुर मांझा में मुकदमा संख्या 086/2025 धारा 309(4), 317(2) व 61(क)(ख) बीएनएस दर्ज है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य नाम भी सामने आ सकते हैं।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...