spot_img

मैनपुर से नागा बाबा धाम तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

spot_img

गाजीपुर। करंडा मंडल भाजपा ने शहीदों की याद और राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। मंडल अध्यक्ष राणा सिंह के नेतृत्व में यह यात्रा मैनपुर से शुरू होकर चोचकपुर, मेदनीपुर, दीनापुर और बड़सरा से गुजरते हुए नागा बाबा धाम पहुंचकर संपन्न हुई।भारी बारिश भी कार्यकर्ताओं के जोश और उत्साह को कम न कर सकी। सैकड़ों बाइक सवार कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा थामे भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से वातावरण गुंजायमान करते रहे।यात्रा के समापन पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा यात्रा न केवल शहीदों की शहादत को याद दिलाती है, बल्कि देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का सशक्त संदेश भी देती है। हर वर्ष इसी तरह यह परंपरा जारी रहनी चाहिए।इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार सिंह गौतम समेत पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में अच्छे लाल गुप्ता, कृष्ण बिहारी राय, अमरेश गुप्ता, पवन पांडेय, अंकुर कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, उमेश दुबे, शशिकांत गिरी, अमित चौरसिया, हर्ष सिंह, शिवांश सिंह, हरेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बारिश के बावजूद करंडा मंडल में निकली यह यात्रा देशभक्ति और संगठन शक्ति का अद्भुत उदाहरण बनी।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...