spot_img

नदी में तैरता मिला अधेड़ का नग्न शव, इलाके में सनसनी

spot_img

गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक सनसनीखेज़ घटना सामने आई, जब बौरी पुल के पास, पश्चिम डारेवन गडरी गांव के सामने नदी में एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का नग्न शव बहता हुआ मिला। शव को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।थाना प्रभारी वेंकटेश तिवारी ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष है और शव पूरी तरह नग्न अवस्था में था। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ कर रही है।शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट और पहचान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।घटना की सूचना पर मौके पर भारी भीड़ जुट गई। रहस्यमय हालात में मिला यह शव क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का कारण बन गया है।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...