सिधौना :: सिधौना बाजार स्थित बहुजन समाज पार्टी के कार्यालय पर सैदपुर विधानसभा के नव नियुक्त अध्यक्ष जयप्रकाश बौद्ध को सम्मानित किया गया। उपाध्यक्ष बनाये गए रोहित पांडेय को भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत सम्मानित किया। जन मानस में अपनी सक्रियता बढ़ाते हुए बसपा पदाधिकारी एसआईआर फॉर्म भरने और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए व्यापक रणनीति बनाई। सिधौना गांव निवासी जयप्रकाश बौद्ध को विधानसभा अध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी और विधानसभा में लोगों ने हर्सोल्लास के साथ समर्थन किया। पूर्व कोआर्डिनेटर लालजी राम ने कहा कि सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को एक एक घर जाकर मतदाताओं के एसआईआर फॉर्म भरने में मदद करें। पंचायत एवं विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कस कर लोगों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। पार्टी कार्यालय में अधिवक्ता दिवस मनाते हुए एड लालबिहारी राम ने कहा कि लोकतंत्र के मजबूत स्तम्भ को वकील ही सम्भालते है। बाबा साहब के दिये संवैधानिक अधिकारों को अधिवक्ता ही जन जन तक पहुचाते और उसका लाभ दिलाते है। इस अवसर पर पन्नालाल प्रधान, मदन मोहन भास्कर, जयप्रकाश भारती, पूर्व प्रधान बलमुनी, श्रवण मास्टर, लोकेश कुमार और विनोद कुमार रहे।
(गाजीपुर) :- काकोरी क्रांति दिवस के समापन पर शहीद कारगिल संजय यादव की प्रतिमा पर अधिकारी गणों के साथ मे शौर्य सैनिक संघठन व यादव महासभा के सदस्यों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण करके शहीदो को नमन किया इस अवसर पर ब्लॉक देवकली के वीडियो जमालुदीन अली व यादव महासभा के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव , धनईपुर के ग्राम प्रधान सुदर्शन यादव शौर्य सैनिक संघठन जिला उपाध्यक्ष फौजी सुरेन्द्र यादव , फौजी अभय यादव , सपा नेता सूरज राम बागी व शाहिद की धर्मपत्नी राधिका यादव विशेष रूप से उपस्थित हुए इस अवसर पर देवकली वीडियो जमालुदीन अली ने बताया कि शहिदों को याद करना गर्व की बात है सैनिकों के कारण आज देश सुरक्षित है यादव महासभा के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने कहाँ प्रशासन द्वारा क्रांति दिवस पर शहीद के परिवार को सम्मान करना सरहानीय कार्य है शौर्य सैनिक संघठन के जिला उपाध्यक्ष फौजी सुरेन्द्र नैसारे ने बताया कि सैनिक देश की आत्मा होती हम सबको सम्मान करना चाहिए इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुदर्शन यादव व शाहिद की पत्नी राधिका यादव ने वीडियो को पत्र देकर शहीद संजय के नाम पर स्मारक के रूप में गेट की माग की व सभी आये हुए प्रबुद्धजनों का स्वागत अभिनंदन करके सम्मान किया इस अवसर पर उमाशंकर यादव , कल्याण यादव, सुबराती मोहमद , लालचन पाल , श्यामदेव राठौर , विशवास यादव , आशीष कुशबहा आदि लोग थे