spot_img

अंतिम संस्कार के बाद स्नान करते समय गंगा में डूबा युवक, तलाश जारी

spot_img

गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत मौनी बाबा धाम पर एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहाँ अंतिम संस्कार के बाद स्नान करते समय एक 17 वर्षीय युवक गंगा में डूब गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सुआपुर गांव निवासी गोपी (17) पुत्र इंदल राम अपने बड़ी मां के अंतिम संस्कार में श्मशान घाट गया था। अंतिम संस्कार संपन्न होने के बाद मौनी बाबा गंगा घाट पर स्नान कर रहा था। स्नान करते समय तेज धारा में फंसकर गहरे पानी में डूब गया। छः भाई बहनों में गोपी तीसरे नंबर पर है। जो ग्यारहवीं का छात्र है। पिता इंदल ठेला चलाकर जीवकोपार्जन करते है। स्वजन एनडीआरएफ की टीम बुलाने की मांग कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक उसका कोई पता नहीं चल सका था।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पुलिस भी मौजूद है और तलाशी अभियान जारी है।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...