spot_img

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का वार्षिक गुरु दक्षिणा कार्यक्रम सम्पन्न

spot_img

खानपुर: गोरखा स्थित जसवंत राय इंटर कालेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का वार्षिक गुरु दक्षिणा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर दर्जनों स्वयंसेवकों और व्यक्तियों ने एकत्रित होकर श्रद्धापूर्वक गुरुदक्षिणा अर्पित की। काशी प्रांत प्रचारक रमेश जी ने ध्वज प्रमाण के साथ ही सभी लोगों को राष्ट्रीय भावना जगाने का आहवाहन किया। रमेश जी ने कहा कि आरएसएस दुनिया का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन है। जो निःस्वार्थ भाव से देशभर में किसी भी आपदा के समय मदद करने का कार्य करता है। सनातन संस्कृति को लगातार कुचलने का प्रयास किया गया है। हर बार विदेशी आक्रमणकारियों ने देश के चंद गद्दारों के साथ मिलकर देश की शिक्षा संस्कृति और सनातन संस्थानों को नष्ट करने का कार्य किया है। आज हिन्दू संगठित हो रहे है। धर्म का पुनरुत्थान हो रहा है। हमें अब अपने खोये हुए गौरव को पुनः हासिल करने के लिए एकजुट होकर कार्य करना है। हमें जातियों और प्रांत, भाषा, ऊंच नीच के बंटवारे में नही उलझना है। सभी सनातनी एक होकर विरोधियों का मुकाबला करना है। इस अवसर पर छात्र राजनिति के अजातशत्रु कहे जाने वाले सुभाषचंद्र सिंह गुड्डू ने सभी लोगों को सम्मनित कर आशीर्वाद ग्रहण किया। गुरु दक्षिणा कार्यक्रम के उपरांत, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक विस्तृत चर्चा का आयोजन किया गया। रामतेज पांडेय, अजय दुबे, संजय सिंह, मुकेश यादव, विजय यादव, कमलेश सिंह, धनंजय चौबे, परशुराम यादव, पंकज सिंह, राजकुमार सिंह रहे।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...