spot_img

तीन दिनों के लिए हड़ताल पर गए कोटेदार, खाद्यान वितरण बाधित

spot_img

(गाजीपुर): पिछले छह माह से बकाया लाभांश का भुगतान न किए जाने से नाराज कोटेदारों ने तीन दिन के लिए खाद्यान वितरण कार्य बंद कर दिया। सरकारी सस्ता गल्ला दुकान बंद होने से लाभार्थी राशनकार्ड धारकों में जबरदस्त निराशा है। अपनी मांगों को लेकर सभी कोटेदार रविवार से तीन दिन की हड़ताल पर है। इस दौरान कोटेदार राशन का वितरण नहीं करेंगे। उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद समेत अन्य संगठनों की अपील पर कोटेदारों ने 20, 21 और 22 जुलाई को पूर्ण हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। वहीं कार्डधारकों को अगस्त माह का वितरण 20 अगस्त से किया जाना है। ऐसे कार्डधारकों को राशन मिलने पर संकट आ गया है। तीन दिन की हड़ताल के दौरान कोटेदार राशन वितरण नहीं करेंगे। कोटेदार संघ के सैदपुर ब्लाक अध्यक्ष महेश्वर पांडेय ने बताया कि कोटेदारों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। छह माह से हमारा लाभांश नहीं मिला है। कोटेदार आर्थिक तंगी झेल रहा है। नेटवर्क सर्वर की समस्या बनी रहती है। कोटेदारों को दो सौ रुपए प्रति कुंतल लाभांश देने की व्यवस्था की जाए। अन्य राज्यों की तरह कमीशन या गुजरात राज्य की तरह बीस हजार मासिक दिया जाय। हड़ताल के क्रम में प्रदेश भर में राशन विक्रेता व संगठनों ने डीएसओ व अन्य अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंप रहे है। कोटेदारों की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो अब कोटेदार अनिश्चितकालीन धरना, प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...