spot_img

सपा के प्रदेश सचिव खेदन यादव ने पद से दिया इस्तीफा,विधायक अंकित भारती और उनके पिता पर लगाया गंभीर आरोप

spot_img

सैदपुर (गाजीपुर) : समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव खेदन सिंह यादव ने प्रदेश सचिव के पद  से इस्तीफा देने की बात कही है। गुरुवार को नगर में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों से क्षुब्ध होकर प्रदेश सचिव पद से इस्तीफा दे रहा हू। सैदपुर के सेक्टर नंबर पांच से जिला पंचायत सदस्य खेदन सिंह यादव ने विधायक अंकित भारती और उनके पिता ओपी भारती पर आरोप लगाएं। कहा कि मेरे पट्टीदारों से हुए विवाद में विधायक के पिता द्वारा खुलेआम मेरे खिलाफ पैरवी की जा रही है। उन्होंने कहा कि विधायक अंकित भारती क्षेत्र में नहीं आते हैं और उनके पिता ओपी भारती चाहते हैं कि उन्हीं को विधायक कहा जाए। आरोप लगाया कि ओपी भारती द्वारा कई कार्यकर्ताओं को धमकाया भी गया है और एससीएसटी का मुकदमा कायम कराया गया है। कार्यकर्ताओं में इनके प्रति काफी रोष है। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष से इसकी शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा में सदैव लगा रहूंगा।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...