spot_img

सक्षम समाज जरूरतमंद की करें मदद – एसडीएम सैदपुर

spot_img

सैदपुर (गाजीपुर): बहेरी स्थित उमा पब्लिक स्कूल के मैदान में पांच सौ जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किया गया। वितरण कार्यक्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सैदपुर रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड के हाथों कम्बल मिलने पर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे। सर्दी का मौसम समाज के कमजोर वर्गों के लिए विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण होता है। इस ठंड के मौसम में कई वंचित परिवारों को ठंड से बचने के लिए पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं होते। ऐसे में गुरुवार को उमा एजुकेशनल एंड चेरिटेबल ट्रस्ट बेलहरी द्वारा गरीब एवं असहाय व्यक्तियों और दिव्यांग महिलाओं को किए गए कंबल वितरण से उन्हें राहत मिली है। संयोजक रामगोपाल सिंह ने बताया कि इस ट्रस्ट से प्रतिवर्ष सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को कंबल एवं महिलाओं को साड़ी वितरित किया जाता है। दस निर्धन मेधावी छात्रों को पढ़ाई खर्च की जिम्मेदारी उठायी जाती है। आगे कमजोर परिवार के बेटियों के विवाह का भी आयोजन किया जाना है। अधिकारियों के पहुचने पर स्कूली बच्चों ने उन्हें बैंड बाजा के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मंचस्थ अतिथियों के सम्मान में स्कूली छात्राओं ने गणेश वंदना और स्वागत नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया। वाग्देवी मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। एसडीएम परमेश्वर ने कहा कि समाज के समृद्ध जनों को अपने आसपास जरूरतमंद के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। विवेकानंद जी ने मानव समाज को एक दूसरे को मदद करने और साथ चलने के लिए प्रेरित किया है। इस मौके पर तहसीलदार सैदपुर देवेंद्र यादव, नायाब तहसीलदार विजयकांत पांडेय, प्रबंधक अतुल सिंह रहे।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...