spot_img

शराब तस्कर को पुलिस ने दबोचा,25 पाउच देशी शराब बरामद

spot_img

गाजीपुर। जनपद में अवैध शराब कारोबारियों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। थाना सुहवल पुलिस ने आज एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए ब्ल्यू लाईम देशी शराब की तस्करी कर रहे अरविन्द यादव को धर दबोचा। अभियुक्त के पास से 25 पाउच नशीली अवैध शराब बरामद की गई है।
उपनिरीक्षक विरेन्द्र राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गंगा नदी बांध के पास, ताड़ीघाट क्षेत्र में वाहन व व्यक्ति चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी स्थानीय निवासी है और शराब की तस्करी में लिप्त था।पुलिस ने मौके पर ही अरविन्द यादव पुत्र रामअवतार यादव, निवासी बहलोलपुर, थाना सुहवल को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मु0अ0सं0 36/25, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।थाना सुहवल पुलिस की सतर्कता से एक और शराब सौदागर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा, इलाके में हड़कंप मचा है ।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक विरेन्द्र राय मय हमराह शामिल रहे।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...