spot_img

सड़क दुर्घटना में महिला की हुई मौत परिजनों में मची चीख पुकार

spot_img

गाजीपुर । सोमवार की शाम सैदपुर थाना अंतर्गत भोलेनगर चट्टी पर घर का सामान खरीदने गई इनामीपुर निवासनी उषा देवी को गाजीपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई सूचना मिलते ही परिजन आनन फानन में मौके पर पहुंचे और इलाज के लिए सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया उषा देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया परिजनों ने समुचित इलाज के लिए उषा देवी को दीर्घायु अस्पताल वाराणसी में भर्ती कराया जहा इलाज के दौरान उषा देवी की मृत्यु हो गई घटना से आक्रोशित परिजन शव लेकर मंगलवार को सैदपुर थाने पहुंचे और बुलेट चालक ह्रदयनारायन यादव पुत्र रामचंद्र यादव निवासी करीमुद्दीनपुर जिला गाजीपुर के खिलाफ थाने में तहरीर दी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कारवाई में जुट गई मृतक उषा देवी के दो पुत्र और दो पुत्री है पति की पहले ही मौत हो गई थी बेटो के सर से पिता के बाद अब मां का साया भी उठ गया परिजनों की चीख पुकार सुन मौके पर मौजूद हर किसी की आंख नम हो गई ।

spot_img

Share post:

spot_img

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नगर पंचायत की समस्याओं को लेकर विधायक अंकित भारती ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की उठी मांगछोटे दुकानदारों...

हादसे के बाद जागा प्रशासन, हाईवे से हटाया गया जानलेवा ब्रेकर

बढुआ गोदाम हाईवे पर बने अवैज्ञानिक ब्रेकर से संतोष...

हाईवे निर्माण में लापरवाही से टेलीकॉम कर्मी की मौत

एनएचएआई की सड़क पर गिरी गिट्टी बनी हादसे की...